स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

Updated at : 13 Mar 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

एमयू द्वारा अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 9 मार्च से आरंभ की गयी है. जिसमें अबतक कुल 11,706 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 9 मार्च से आरंभ की गयी है. जिसमें अबतक कुल 11,706 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. बता दें कि उक्त सत्र में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 9 से 14 मार्च तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. इस दौरान विद्यार्थियों को नामांकन के पूर्व अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. वही सभी वर्ग की छात्राएं सहित एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को वैरिफाइ करना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र के कला संकाय में 10,428, विज्ञान संकाय में 1,181 तथा वाणिज्य संकाय में 97 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

———————————–

पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक 994 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 10 मार्च से परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. जिसमें उक्त सत्र में नामांकित नियमित तथा बैकलॉग विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 10 से 16 मार्च तक का समय दिया गया है. जबकि 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 17 से 19 मार्च तक का समय दिया जायेगा. वही परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 994 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 811, विज्ञान संकाय में 170 तथा वाणिज्य संकाय में 13 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन