ePaper

गंगा में डूबकर मजदूर की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

Updated at : 28 Aug 2024 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा में डूबकर मजदूर की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर जगदीश मंडल टोला निवासी 60 वर्षीय प्रमोद पोद्दार मंगलवार को गंगा में डूब गया था

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर जगदीश मंडल टोला निवासी 60 वर्षीय प्रमोद पोद्दार मंगलवार को गंगा में डूब गया था. जिसका शव 24 घंटे बाद बुधवार को बरामद किया गया. घटना उस समय हुई थी, जब वह मजदूरी करने के लिये गंगा पार कर मानसी घाट जा रहा था. इसी दौरान गंगा के ढ़ाब में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोगों द्वारा शव की तलाश की जा रही थी. बुधवार को दोपहर बाद उसका शव बरामद किया गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. इधर देर शाम उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां डीएम के आदेश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन