मजदूर ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2024 6:33 PM
घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था मृतक अजीत
घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था मृतक अजीत प्रतिनिधि, मुंगेर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लूपोखर मुहल्ला में गुरुवार की सुबह 30 वर्षीय अजीत कुमार ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर लिया. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि लल्लूपोखर निवासी दिलीप साह का पुत्र अजीत कुमार मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता है. बुधवार की रात वह मजदूरी कर घर आया और सामान्य दिनों की तरह खाना खाने के बाद परिवार संग सो गया. सुबह में वह उठा और छत पर बने कमरे में चला गया. कुछ देर के बाद पत्नी उसे खोजते हुए छत पर पहुंची तो देखा छत के हुक में लगा फंदा से अजीत झूल रहा है. उसके शोर बचाने पर परिजन वहां पहुंचे और उसे फंदा से उतार कर सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी मौत के बाद पत्नी जूली कुमारी, मां रूद्रा देवी, पिता दिलीप साह का रो-रो कर बुरा हाल था. उसकी मौत से दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे अनाथ हो गये. वह घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था. जिसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कासिम बाजार थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजन के लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










