डीबीटी पोर्टल से मिलेगा जेवीवाईएस योजना की राशि

Updated at : 17 Feb 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
डीबीटी पोर्टल से मिलेगा जेवीवाईएस योजना की राशि

प्रथम चरण में सदर प्रखंड पीएचसी को पायलट प्रखंड के रूप में चुना गया है

विज्ञापन

मुंगेर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर प्रखंड में सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर बैठक की. जहां उनके साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुशील कुमार झा, डीपीएम फैजान आलम अशरफी थे. सिविल सर्जन ने बताया कि सदर प्रखंड पीएचसी में मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत संस्थागत प्रसव के उपरांत डीबीटी पोर्टल के माध्यम से जननी एवं बाल सुरक्षा योजना के तहत प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया जाना है. जिसके लिए प्रथम चरण में सदर प्रखंड पीएचसी को पायलट प्रखंड के रूप में चुना गया है. इसके उपरांत शेष प्रखंडों में भी इसे लागू किया जाएगा. इसके अतिरिक्त टीबी मरीजों की लाइन लिस्टिंग, एनसीडी स्क्रीनिंग, एसएनसीयू में बच्चों को रेफर करना , परिवार नियोजन इत्यादि की समीक्षा की गयी. जिसे लेकर सिविल सर्जन ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर जिला सामुदायिक उत्प्रेरक निखिल राज, जिला योजना समन्वयक सुजीत कुमार, सहयोगी संस्थान से सुधाकर कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद थे.

जमीन विवाद को दो पक्ष में मारपीट

मुंगेर – कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कोर्णाक सिनेमा समीप जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुयी. जिसमें एक पक्ष से नरेंद्र कुमार तथा उसकी मां मुन्नी देवी घायल हो गयी. जबकि दूसरे पक्ष से प्रमिला देवी, दशरथ साह, इन्द्रजीत और संजीत घायल हो गए. मामले में कासिम बाजार थाना में दोनों पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि दोनों पक्ष द्वारा दिए गए आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. एक पक्ष से घायल नरेंद्र कुमार ने बताया कि पौने कट्ठा पुश्तैनी जमीन पर वर्षों तक चले मुकदमा के बाद उसकी मां मुन्नी उर्फ खानो देवी के नाम से न्यायालय का निर्णय आया है. अब उसके चाचा दशरथ साह उस जमीन पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं. जिसे लेकर ही दशरथ साह, इन्द्रजीत, संजीत, निरंजन, प्रमिला देवी ने उन लोगों के साथ मारपीट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन