जमालपुर रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच शिविर, रेल कर्मियों की हुई शुगर और बीपी जांच
Published by : Shruti Kumari Updated At : 06 Jun 2026 1:21 PM
जमालपुर रेलवे स्टेशन के रिजर्व लॉन्ज में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में रेल कर्मियों की जांच करते चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी
Jamalpur Railway Health Camp: शिविर में मुख्य रूप से रेल कर्मियों के रक्तचाप (बीपी) और शुगर की जांच की गई. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रनिंग स्टाफ और अन्य रेल कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं.
क्रू लॉबी और स्टेशन प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच, कई में मिला उच्च रक्तचाप और शुगर का स्तर
मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:
Jamalpur Railway Health Camp: जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित रिजर्व लॉन्ज में शनिवार को ओपन लाइन के रेल कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का नेतृत्व डॉ. संजय कुमार ने किया. इस दौरान क्रू लॉबी और स्टेशन प्रबंधन से जुड़े रेल कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई.
शिविर में मुख्य रूप से रेल कर्मियों के रक्तचाप (बीपी) और शुगर की जांच की गई. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रनिंग स्टाफ और अन्य रेल कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं.
जांच शिविर में लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, पॉइंट्समैन समेत स्टेशन प्रबंधन से जुड़े अन्य कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया. जांच के दौरान कई रेल कर्मियों में उच्च रक्तचाप और शुगर की समस्या पाई गई.
शिविर का नेतृत्व कर रहे डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जिन रेल कर्मियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया और दवाएं भी लिखी गईं. उन्होंने बताया कि शिविर में करीब दो दर्जन रेल कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई.
स्वास्थ्य जांच शिविर को सफल बनाने में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट विजेंद्र सिंह, हॉस्पिटल अटेंडेंट प्रमोद कुमार और हेल्पर आर्यन का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










