मुंगेर में झमाझम बारिश से रेल कारखाना के कई शॉप में घुसा पानी, कुछ देर प्रभावित रहा कामकाज

Updated:
विज्ञापन
मुंगेर में झमाझम बारिश से रेल कारखाना के कई शॉप में घुसा पानी, कुछ देर प्रभावित रहा कामकाज

तेज बारिश के बाद रेल इंजन कारखाना जमालपुर के शॉप परिसर में जमा पानी और जल निकासी में जुटे कर्मचारी

Jamalpur Rail Factory Waterlogging: जानकारी के अनुसार, रेल इंजन कारखाना के कैशन एवं बोगी शॉप में उत्तर दिशा से बारिश का पानी प्रवेश कर गया. यह शॉप अपेक्षाकृत निचले इलाके में स्थित है, जिसके कारण बारिश का पानी तेजी से अंदर पहुंच गया. कारखाना में अधिकांश कार्य विद्युत उपकरणों और मशीनों के माध्यम से होता है. ऐसे में दिन की पाली में पहुंचे रेलकर्मियों को शुरुआती समय में कामकाज शुरू करने में परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Jamalpur Rail Factory Waterlogging: शनिवार सुबह हुई तेज बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं रेल इंजन कारखाना जमालपुर में जलजमाव की समस्या सामने आ गई. बारिश का पानी कारखाना के कई शॉप तक पहुंच गया, जिससे कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित रहा.

जानकारी के अनुसार, रेल इंजन कारखाना के कैशन एवं बोगी शॉप में उत्तर दिशा से बारिश का पानी प्रवेश कर गया. यह शॉप अपेक्षाकृत निचले इलाके में स्थित है, जिसके कारण बारिश का पानी तेजी से अंदर पहुंच गया. कारखाना में अधिकांश कार्य विद्युत उपकरणों और मशीनों के माध्यम से होता है. ऐसे में दिन की पाली में पहुंचे रेलकर्मियों को शुरुआती समय में कामकाज शुरू करने में परेशानी का सामना करना पड़ा.

बताया जाता है कि शॉप के अंदर जमा पानी को निकालने के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिया गया. जब तक पानी की निकासी नहीं हो गई, तब तक कुछ समय के लिए कार्य प्रभावित रहा.

कई शॉप में दिखा बारिश का असर

सूत्रों के अनुसार एमसीटीआर शॉप में छत से पानी टपकने के कारण अंदर पानी जमा हो गया. वहीं व्हील शॉप में भी बारिश का असर देखा गया, जहां जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. इससे कर्मचारियों को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

प्रबंधन ने शुरू कराया पानी की निकासी

स्थिति की जानकारी मिलते ही कारखाना प्रबंधन ने संबंधित शॉपों से पानी निकालने की व्यवस्था कराई. जल निकासी के बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति बहाल हुई और नियमित कार्य शुरू हो सका.

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी था. शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन शहर के निचले इलाकों के साथ-साथ रेल कारखाना परिसर में भी जलजमाव की समस्या सामने आ गई.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन