बंगलवा में चूड़ा मिल से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, हिरासत में युवक

जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने शुक्रवार की रात लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के बंगलवा स्थित चूड़ा मील में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद की.
चूड़ा मिल से 656 बोतल और खेत से 217 बोतल विदेशी शराब पुलिस ने की बरामद
धरहरा. जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने शुक्रवार की रात लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के बंगलवा स्थित चूड़ा मील में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद की. पुलिस ने मिल पर काम कर रहे एक युवक को भी हिरासत लिया है, जिससे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है.लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि जिला पुलिस की स्पेशल ईकाई की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार बंगलवा के चूड़ा मिल पर छापेमारी की. जहां से किंग्स गोल्ड ब्रांड की 180 एमएल की कुल 656 बोतल (118.08 लीटर) शराब बरामद की गयी. इसके अलावा बंगलवा निवासी शयदा बेगम के घर के पीछे खेत में गड्ढा कर छिपाकर रखी गयी 217 बोतल (39.6 लीटर) शराब भी जब्त की गयी. पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ के दौरान शराब तस्करी से जुड़े कई अन्य नाम सामने आए हैं. जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क संगठित रूप से इलाके में सक्रिय है, जो शराब की तस्करी कर यहां लाकर बेचने का काम कर रहा है.
दो दिन पहले भी पकड़ाई थी शराब की बड़ी खेप
दो दिन पूर्व ही लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के कोठवा पीर पहाड़ी के पास एक ट्रक से पुलिस ने 40 कार्टन विदेशी शराब बरामद की थी. जिसमें कुल 5760 बोतल अंग्रेजी शराब थी, जिसे कबाड़ के फर्नीचर, फ्रीज, वॉशिंग मशीन में छिपा कर ट्रक से तस्करी कर लाया गया था. आशंका जतायी जा रही है कि उसी खेप का कुछ हिस्सा पहले ही अलग कर बंगलवा में ठिकाने लगाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




