घरेलू गैस मारामारी की स्थिति नहीं सुधरने पर होगा आंदोलन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
घरेलू गैस मारामारी की स्थिति नहीं सुधरने पर होगा आंदोलन

नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर के केशवपुर में शुक्रवार को वार्ड पार्षद राकेश तिवारी की अध्यक्षता में एलपीजी गैस उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

एलपीजी की समस्या को लेकर की गयी बैठक में लिया फैसला

जमालपुर. नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर के केशवपुर में शुक्रवार को वार्ड पार्षद राकेश तिवारी की अध्यक्षता में एलपीजी गैस उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं की बैठक हुई. जिसमें एलपीजी के लिए मारामारी की स्थिति में सुधार नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गयी.

उन्होंने कहा कि जमालपुर के एक गैस एजेंसी संचालक द्वारा बड़े पैमाने पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी की जा रही है और होम डिलीवरी नहीं किया जा रहा है. होम डिलीवरी में अनियमितता से उपभोक्ता परेशान है. उन्होंने कहा कि एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी बंद कर दी गयी है, इसलिए उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि खुले बाजार में 1300 से 1500 रुपए में ब्लैक में गैस की बिक्री हो रही है. गोदाम से एलपीजी गैस ले जाने वाले उपभोक्ता को 8 की छूट दिए जाने का प्रावधान है, परंतु गैस एजेंसी संचालक द्वारा यह छूट नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे में होम डिलीवरी सुचारू रूप से आरंभ नहीं किया गया तो पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर आंदोलन शुरू किया जाएगा.

मौके पर गौतम आजाद, दिलीप तांती, दीपक कुमार आदि मौजूद थे. दूसरी तरफ गैस एजेंसी के संचालक ने इस आरोप को पूरी तरह निराधार बताया. साथ ही कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को परेशानी है तो वह सीधे शिकायत दर्ज कर सकते हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन ने बताया कि गैस एजेंसियों की निगरानी के लिए जिला प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके तहत प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी रामप्रवेश कुमार को कुमार भाई इंडियन गैस एजेंसी केंद्र पर प्रतिनियुक्ति किया गया है, जबकि खेमका एचपी गैस इंटरप्राइजेज केंद्र पर कृषि समन्वयक राकेश कुमार, मुद्रिका भारत गैस ग्रामीण वितरक रामपुरकलान केंद्र पर जमालपुर के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी मनोहर लाल को तथा ईस्ट कॉलोनी स्थित शिव पार्वती एचपी गैस एंटरप्राइजेज केंद्र पर जमालपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी लाल बाबू को प्रतिनियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन