कोचिंग यार्ड में शंटिंग मेला का किया गया आयोजन

Updated at : 20 Mar 2026 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
कोचिंग यार्ड में शंटिंग मेला का किया गया आयोजन

जमालपुर के कोचिंग यार्ड में शुक्रवार को मुख्यालय मालदा के आदेश के आलोक में शंटिंग मेला का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने किया.

विज्ञापन

जमालपुर. जमालपुर के कोचिंग यार्ड में शुक्रवार को मुख्यालय मालदा के आदेश के आलोक में शंटिंग मेला का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि शंटिंग मेला का उद्देश्य रेल परिचालन में सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम के दौरान रेलवे के रनिंग डिपार्टमेंट के फील्ड स्टाफ को शंटिंग की बारीकी और इसके दौरान बरतने वाली सावधानी तथा स्थापित प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी गयी. उन्होंने रेलवे के शंट मैन, शंटर और पॉइंट्स मैन को बताया कि वास्तव में वही लोग रेलवे के फ्रंटलाइन स्टाफ हैं. जिनका सर्वाधिक जिम्मेदारी शंटिंग के दौरान बनती है. रेलवे की सुरक्षा की नींव इन्हीं कर्मचारियों की सतर्कता पर टिकी हुई है. रेल कर्मचारियों को बताया कि क्षेत्र में दुर्घटना शून्य करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्थापित सुरक्षा नियमों का शत प्रतिशत पालन करना अनिवार्य है. इस शंटिंग मेला का उद्देश्य शंटिंग कार्य के दौरान मानवीय भूल को समाप्त करना है. सुरक्षित और कुशल शंटिंग के लिए गति नियंत्रण, सटीक सिग्नल, प्रभावित तालमेल और त्रुटिहीन संचार प्रक्रिया आवश्यक है, यदि इनमें कहीं भी तालमेल में अभाव होगा तो उसका नतीजा दुर्घटना होगा. शंटिंग डब्बे को इंजन से जोड़ने या अलग करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह बेहद जिम्मेदारी भरा टेक्निकल वर्क है. स्टेशन प्रबंधक ने व्यक्तिगत रूप से विभिन्न कर्मचारी की कार्य प्रणाली और सुरक्षा तैयारियां की समीक्षा की. साथ ही कहा कि यह आयोजन न केवल तकनीकी रूप से ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि फील्ड स्टाफ के मनोबल को भी बढ़ाया. मौके पर चीफ यार्ड मास्टर मनोरंजन कुमार सहित रेलकर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन