बुनियादी विद्यालय खंडबिहारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित

Updated at : 20 Mar 2026 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
बुनियादी विद्यालय खंडबिहारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित

ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बड़ी सौगात देते हुए बुनियादी विद्यालय खंडबिहारी को उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में उत्क्रमित करने का आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. शिक्षा विभाग ने प्रखंड के कौड़िया पंचायत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बड़ी सौगात देते हुए बुनियादी विद्यालय खंडबिहारी को उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में उत्क्रमित करने का आदेश जारी किया है. इस संबंध में विभाग द्वारा 19 मार्च 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है. आदेश में बताया गया है कि राज्य सरकार की पूर्व की योजनाओं के तहत सभी पंचायतों में एक-एक उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके तहत बुनियादी विद्यालय खंडबिहारी को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में उत्क्रमित किया गया है. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत इस कदम को उठाया गया है. विभागीय जानकारी के अनुसार जिला स्तर पर गठित समिति की अनुशंसा और निदेशालय स्तर की बैठक के बाद इस विद्यालय को उत्क्रमित करने का फैसला लिया गया. इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब इंटर स्तर की पढ़ाई के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधन की बचत होगी. इतना ही नहीं वार्षिक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के संचालन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा विद्यालय को कोड भी आवंटित किया जाएगा. साथ ही शिक्षकों के पद सृजित होने तक अस्थायी व्यवस्था के तहत मध्य विद्यालय के योग्य शिक्षकों द्वारा कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाई करायी जाएगी. विद्यालय के उत्क्रमित होने के बाद यहां प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की नियुक्ति भी की जाएगी. वहीं बिहार राज्य शैक्षिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा विद्यालय में आवश्यक भवन एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का विकास कराया जाएगा. पंचायत के पूर्व मुखिया गोपाल शरण सिंह ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है. वहीं ग्रामीण शालिग्राम सिंह, अपराजित कुमार, मनोज कुमार सिंह, दीच्छू मंडल, उमाशंकर सिंह सहित अन्य ने इसे पंचायत के लिए उपलब्धि बताया.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन