रेल इंजन कारखाना के कई अधिकारियों को मिला जीएम अवार्ड

Updated:
विज्ञापन
रेल इंजन कारखाना के कई अधिकारियों को मिला जीएम अवार्ड

रेल इंजन कारखाना जमालपुर के आधा दर्जन रेल अधिकारियों को पूर्व रेलवे का जीएम अवार्ड मिला है.

विज्ञापन

जमालपुर. रेल इंजन कारखाना जमालपुर के आधा दर्जन रेल अधिकारियों को पूर्व रेलवे का जीएम अवार्ड मिला है. बताया गया कि पूर्व रेलवे मुख्यालय कोलकाता में गुरुवार को जीएम अवार्ड के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जहां जनरल मैनेजर मिलिंद देउस्कर ने पूर्व रेलवे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया. रेल इंजन कारखाना जमालपुर के सम्मान पाने वाले अधिकारियों में कार्य प्रबंधक अनुराग सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एवं वैगन कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर धीरेंद्र कुमार तिवारी, रजनीश कुमार, चंद्रदेव, नवीन पैट्रिक शामिल है. मौके पर रेल इंजन कारखाना जमालपुर के मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल भी थे.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन