ढाई महीने से लापता नाबालिग लड़की का सुराग नहीं, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

Updated:
विज्ञापन
ढाई महीने से लापता नाबालिग लड़की का सुराग नहीं, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के सराधी महादलित टोला से करीब ढाई महीने पहले लापता नाबालिग लड़की का अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाया है.

विज्ञापन

धरहरा. लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के सराधी महादलित टोला से करीब ढाई महीने पहले लापता नाबालिग लड़की का अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाया है, जबकि परिजन अब अनहोनी की आशंका से भय और चिंता में है, जबकि परिजन पुलिस पर नाबालिग को ढूंढ़ने में लापरवाही का आरोप लगा रहे है. बताया जाता है कि सराधी महादलित टोला निवासी सुगनी देवी ने लड़ैयाटांड़ थाना में बेटी की गुमशुदगी का आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है. नाबालिग लड़की के पिता मसुदन तुरी ने बताया कि गुमशुदगी से पहले गांव के ही एक लड़का उनकी बेटी को लगातार परेशान करता था. उन्होंने आशंका जतायी कि है कि बेटी के गायब होने के बाद उक्त युवक भी लापता है. पूरे परिवार को डर है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो गयी हो. उन्होंने पुलिस से नाबालिग बेटी को ढूंढ़ने का गुहार लगाया है. लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि युवती की खोजबीन जारी है. सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन