18. सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्ववर्ती छात्रों ने रखे अपने-अपने अनुभव

18. सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्ववर्ती छात्रों ने रखे अपने-अपने अनुभव
प्रतिनिधि, मुंगेर सरस्वती शिशु मंदिर, बेकापुर (पूर्व का नाम लक्ष्मण विद्यालय मंदिर) के स्वावलंबी पुरातन छात्रों की बैठक रविवार को उत्तर वाहिनी मां गंगा के तट बबुआ घाट पर हुई. जिसमें स्वावलंबी पूर्व छात्र संयोजक शशि शंकर, सह संयोजक प्रेमनाथ केशरी, अध्यक्ष निर्मल जैन, उपाध्यक्ष बजरंग लाल सर्राफ सहित अन्य थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य पुरातन छात्रों की सक्रियता, उनकी उपस्थिति, उनके द्वारा 2025-2026 सत्र में कार्यक्रमों का आयोजन करना रहा. इन सभी विषयों पर सभी ने अपने-अपने विचार को साझा किया. जिसमें रवि शंकर, संजय पोद्दार, जयकिशोर पाठक, तरुण कुमार, राकेश कुमार आदि शामिल थे. इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष आनंद, संयोजक एवं अध्यक्ष ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर बैठक का उद्घाटन किया. प्रधानाचार्य ने सभी पूर्व छात्रों के परिचय के साथ प्रबंध कार्यकारिणी समिति सचिव डॉ. प्रकाश कुमार का भी परिचय कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










