15 अगस्त की तैयारी : एनसीसी कैडेटों ने परेड अभ्यास में दिखाया अनुशासन

Updated:
विज्ञापन
परेड अभ्यास में शामिल एनसीसी कैडेट व अधिकारी | Prabhat Khabar Network

परेड अभ्यास में शामिल एनसीसी कैडेट व अधिकारी | Prabhat Khabar Network

हवेली खड़गपुर के एनसीसी कैडेट स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पूरे अनुशासन और जोश के साथ परेड का अभ्यास कर रहे हैं. जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर (मुंगेर). 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एच.एस. कॉलेज, हवेली खड़गपुर के एनसीसी कैडेटों का परेड अभ्यास शनिवार को पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ जारी रहा . अभ्यास में कुल 45 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया. वरिष्ठ कैडेटों के मार्गदर्शन में कैडेटों ने कदमताल, सलामी, कमांड एवं परेड की विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास किया. एनसीसी का मूल उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है. स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित परेड इन्हीं मूल्यों का सशक्त प्रदर्शन होती है. इसी उद्देश्य को लेकर कैडेट पूरी निष्ठा के साथ नियमित अभ्यास कर रहे हैं.

15 अगस्त तक प्रतिदिन होगा परेड

परेड अभ्यास शुक्रवार से प्रारंभ होकर 15 अगस्त तक प्रतिदिन जारी रहेगा, ताकि राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के दौरान कैडेटों का प्रदर्शन अनुशासित एवं आकर्षक हो. अभ्यास में सार्जेंट मेघा कुमारी ने परेड कमांड संभाली. वहीं पायलटिंग कैडेट के रूप में कैडेट उज्ज्वल कुमार एवं कैडेट छोटू कुमार ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. कैडेट रविराज कुमार एवं एलसीपीएल अर्पण कुमारी ने भी परेड संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्लाटून कमांडर के रूप में सीनियर डिवीजन (एसडी) की कमान कैडेट सावंत कुमार तथा सीनियर विंग की कमान कैडेट जूली कुमारी ने संभाली . दोनों प्लाटून कमांडरों के नेतृत्व में कैडेटों ने बेहतर तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया . एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. प्रियंवदा शर्मा ने परेड अभ्यास का किया निरीक्षण

महाविद्यालय की एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. प्रियंवदा शर्मा ने परेड अभ्यास का निरीक्षण करते हुए कैडेटों को कमांड, कदमताल, सलामी, अनुशासन एवं परेड की शुद्धता से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. राष्ट्रीय पर्व पर एनसीसी कैडेटों की परेड केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक होती है. अभ्यास के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र प्रसाद राम ने भी परेड का निरीक्षण किया. उन्होंने कैडेटों के अनुशासन, समर्पण एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि लगातार अभ्यास से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव है. सभी कैडेटों को आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में शानदार एवं अनुशासित परेड प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं .


विज्ञापन
सौरभ कुमार

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन