आम-चूड़ा खाने के बाद बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, पुत्रवधू पर विषैला पदार्थ मिलाने का आरोप
Published by : VINOD RAO Updated At : 09 Jun 2026 5:36 PM
पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है. कोर्ट के निर्देश पर दोनों को छह माह तक साथ रहने को कहा गया था. इसी क्रम में पूजा 1 जून को मायके से ससुराल आई थी. जिसके बाद वह घर में विवाद और कलह कर रही थी तथा परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दे चुकी थी.
पत्नी ने कहा, पारिवारिक विवाद के बीच बहू ने दी थी जान से मारने की धमकी
धरहराधरहरा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव निवासी 66 वर्षीय सामंत कुमार सिंह की सोमवार को आम-चूड़ा खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई. परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका वॉशिंग कर इलाज किया जा रहा है.
पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन
बीमार समांत सिंह की पत्नी अंजुमा देवी ने बताया कि उनका पुत्र प्रियरंजन रेलवे कारखाना में कार्यरत है. उसकी शादी खड़गपुर के रतैठा निवासी पूजा से हुई थी. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है. कोर्ट के निर्देश पर दोनों को छह माह तक साथ रहने को कहा गया था. इसी क्रम में पूजा 1 जून को मायके से ससुराल आयी थी. जिसके बाद वह घर में विवाद और कलह कर रही थी तथा परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दे चुकी थी. अंजुमा देवी के अनुसार सोमवार को उनके पति ने आम के साथ खाने के लिए चूड़ा फूलने को दिया था. आम-चूड़ा खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उनका आरोप है कि पुत्रवधू ने ही चूड़ा में विषैला पदार्थ मिला दिया था, जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हुई. चिकित्सकों के अनुसार किसी विषैले पदार्थ के सेवन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










