पुल के नीचे पानी में गिरा ई-रिक्शा, डूबने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
पुल के नीचे पानी में गिरा ई-रिक्शा, डूबने से चालक की मौत

मुंगेर शहर के कासिम बाजार थानान्तर्गत दोमंठा के समीप शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे पटना-मुंगेर पथ पर स्थित पुल के नीचे एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया

विज्ञापन

मुंगेर. म��ंगेर शहर के कासिम बाजार थानान्तर्गत दोमंठा के समीप शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे पटना-मुंगेर पथ पर स्थित पुल के नीचे एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. पुल के नीचे बाढ़ के पानी में डूबने से टोटो चालक की मौत हो गयी. जिसकी पहचान सफियासराय थाना क्षेत्र के डकरा सतखजुरिया निवासी अरविंद मंडल के रूप में है. सूचना मिलने पर गोताखोर और कासिम बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में डूबे टोटो चालक को पानी से बाहर निकाला. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि मृत टोटो चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन