ePaper

होली व मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराने को लेकर प्रशासन सजग

Updated at : 25 Feb 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
होली व मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराने को लेकर प्रशासन सजग

शांति समिति सदस्यों का सहयोग जरूरी है.

विज्ञापन

मुंगेर

होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार को संग्रहालय सभागार में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुयी. उसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने की. बैठक में पुलिस अधीक्षक सैयद इमराम मसूद, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक, सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद मौजूद थे.

जिलाधिकारी ने कहा कि होली पर्व को अत्यंत ही संवेदनशीलता व पूरी सजगता के साथ संपन्न कराना जिला एवं पुलिस प्रशासन का दायित्व है. जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गयी है. होली एवं मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को निश्चित रूप से शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा. इसके लिए सभी शांति समिति सदस्यों का सहयोग जरूरी है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं शांति समिति सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की कोई भी भ्रामक सूचना अथवा गतिविधि की सूचना प्राप्त होती है तो उसे तत्काल जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के अलावे नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएं.

बीच सड़क पर न करें होलिका दहन

जिलाधिकारी ने कहा कि बीच सड़क पर किसी भी हाल में होलिका दहन न करें. उसे सड़क के किनारे ईंट और बालू के लेयर बनाकर करें, ताकि सड़क क्षतिग्रस्त न हो. इसके लिए उन्होंने नगर आयुक्त को विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने मद्य निषेध के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को से कहा कि सभी पदाधिकारी शराब को लेकर लगातार छापेमारी करते रहें. पूर्व से चिन्हित शराब विक्रेताओं तथा सेवन करने वालों के खिलाफ छापेमारी करें तथा उनसे बाउंड डाउन की कार्रवाई कराएं. इसके अलावे असामाजिक एवं अवांछित तत्वों पर भी विशेष नजर रखें. उन्होंने तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को संबंधित क्षेत्र में लगातार गतिविधियों पर नजर रखें. उन्होंने डीजे आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिये सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को भी अपने स्तर से बैठक करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन