परीक्षा कार्य में लापरवाही के मामले में केन्द्राधीक्षक अर्चना कुमारी निलंबित

Published by :RANA GAURI SHAN
Published at :14 Apr 2026 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा कार्य में लापरवाही के मामले में केन्द्राधीक्षक अर्चना कुमारी निलंबित

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा कार्यालय, सदर मुंगेर निर्धारित किया गया है जबकि तथा आरोप पत्र अलग से निर्गत किया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर

बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा मंगलवार को दो पालियों में आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी, प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का संचालन जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई. इस दौरान परीक्षा के संचालन में उपेन्द्र ट्रेनिंग एकेडमी 2, मुंगेर की विशिष्ट शिक्षिका अर्चना कुमारी की प्रतिनियुक्त केन्द्राधीक्षक के रूप में की गई थी. किन्तु उनके द्वारा सरकारी निदेशों की अवहेलना करते हुए परीक्षा कार्य में लापरवाही बरती गई. जिलाधिकारी निखिल धनराज एवं एसपी सैयद इमरान मसूद के निरीक्षण में बायोमैट्रिक्स एजेन्सी द्वारा नामित प्रतिनिधियों द्वारा मोबाईल उपयोग करते पाया गया. फलत: बिहार विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 एवं बिहार लोक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत विशिष्ट शिक्षिका अर्चना कुमारी को तत्काल प्रभाव से परीक्षा कार्य में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा कार्यालय, सदर मुंगेर निर्धारित किया गया है जबकि तथा आरोप पत्र अलग से निर्गत किया जायेगा.

दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा

जिले में मंगलवार को कुल 16 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा दो पालियों में परीक्षा के प्रथम पाली में कुल 6300 अभ्यर्थियों में 3224 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 3076 अनुपस्थित रहे. जबकी दूसरी पाली में 6300 अभ्यर्थियों में 3195 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 3105 अनुपस्थित रहे. परीक्षा को लेकर सुबह 8 बजे से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई. अभ्यर्थियों को पूरी जांच -पड़ताल के बाद केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन