अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ, शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

Published by :ANAND KUMAR
Published at :14 Apr 2026 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ, शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

फ्लैग लगाकर परेड की गई तथा उन्हें सलामी दी गई.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर/ संग्रामपुर अनुमंडल अग्निशामालय की ओर से मंगलवार को खड़गपुर एवं संग्रामपुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया जो आगामी 20 अप्रैल तक चलेगा. पहले दिन अग्निशमनकर्मियों ने आज ही के दिन मुंबई के बंदरगाह के विक्टोरिया डॉक में लगी भीषण आग में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई और आमलोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार आगामी 20 अप्रैल तक अनुमंडल अग्निशामालय, खड़गपुर की ओर से अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है. इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी एवं कर्मियों ने शहीद अग्निशमन जवानों को मौन श्रद्धांजलि समर्पित किया और जागरूकता कार्यक्रम चलाया. साथ ही सभी कर्मियों को पिन, फ्लैग लगाकर परेड की गई तथा उन्हें सलामी दी गई. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह के विक्टोरिया डॉक में लगी भीषण आग और उसके बाद हुए विस्फोट में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की याद में यह दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि इस सप्ताह का उद्देश्य आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आपात स्थिति में बचाव के तरीकों की जानकारी देना है. इसी क्रम में तारापुर मोड़ स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल एवं अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में मॉक ड्रिल किया गया. मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन किया गया. अंत में अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों ने आमजनों से अपील करते हुए कहा की कि वे आग से बचाव के उपायों को अपनाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन सेवा को सूचित करें. मौके पर सब ऑफिसर किशोर कुमार, अरुण कुमार, राजीव रंजन जितेंद्र कुमार साह, प्रकाश कुमार, बंटी यादव, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ अरशद एवं एएनएम स्कूल की छात्राएं और अस्पताल के चंदन कुमार सिंह मौजूद थे. संग्रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार संग्रामपुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. इस अवसर पर अग्निशामालय तारापुर की टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया. उपस्थित चिकित्सा कर्मियों एवं आमलोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव और राहत कार्य के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बिहार अग्निशमन सेवा अधिनियम 2014 एवं नियमावली 2021 के तहत अस्पतालों में अनिवार्य अग्नि सुरक्षा उपकरणों की स्थापना और उनके नियमित उपयोग पर भी जोर दिया. कार्यक्रम में अग्निशमन सब ऑफिसर दिनेश कुमार के नेतृत्व में हवलदार शमीम अंसारी, अग्निकर्मी अमित रंजन, रोशन कुमार, सूर्यकांत, दिनेश राम तथा चालक बिपुल कुमार उपस्थित रहे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन