कौशल विकास पहल का शुभारंभ, 1500 से अधिक युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

वर्ष 2016 से अबतक फाउंडेशन ने 2.5 लाख से अधिक युवाओं को कौशल और रोजगार से जोड़ा है.
मुंगेर ———————— रोजगारोन्मुख कौशल विकास को सशक्त बनाने के लिये आईटीसी की ओर से जिले में 1500 से अधिक युवाओं को कौशल, प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़ने की पहल की गई. इसके लिये कौशल विकास पहल का शुभारंभ किया गया. फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत युवाओं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, रिटेल, टू-व्हीलर टेक्नीशियन, डोमेस्टिक इलेक्ट्रिशियन, वेयरहाउस पैकर्स, कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव, बीपीओ संचालन, व्यवहारिक एवं रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम वर्तमान में 500 से अधिक युवाओं के साथ तीन केंद्र जमालपुर, बेनिगिरी एवं पूरबसराय में प्रारंभ किया गया है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से अबतक फाउंडेशन ने 2.5 लाख से अधिक युवाओं को कौशल और रोजगार से जोड़ा है. आईटीसी की ओर से शुभजीत बनर्जी ने कहा कि आईटीसी द्वारा मुंगेर में अनेक सीएसआर पहल चलाई जा रही हैं. जिनसे हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं. मुख्य अतिथि आलोक कुमार, उप निदेशक आईटीआई ने लाभार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कौशल विकास केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि युवाओं को उद्यमी बनने के लिए भी प्रेरित करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




