यूको बैंक के खाताधारक के खाता से 20 हजार रुपये की फर्जी निकासी

Updated:
विज्ञापन
यूको बैंक के खाताधारक के खाता से 20 हजार रुपये की फर्जी निकासी

यूको बैंक के खाताधारक के खाता से 20 हजार रुपये की फर्जी निकासी

विज्ञापन

संग्रामपुर. प्रखंड क्षेत्र में बैंकिंग सुरक्षा एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सरकारिया निवासी मुकेश साह की पत्नी रीता देवी ने यूको बैंक, संग्रामपुर शाखा में आवेदन देकर अपने खाते से 20 हजार रुपये की फर्जी निकासी की शिकायत की है. पीड़िता के अनुसार उनके खाता से दिनांक 8 अप्रैल एवं 9 अप्रैल 2026 को 10-10 हजार रुपये की दो बार अवैध निकासी की गई. जिससे कुल 20 हजार रुपये की हानि हुई. रीता देवी ने शाखा प्रबंधक से तत्काल खाते को बंद कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने एवं निकाली गई राशि को वापस दिलाने की मांग की. बताते चलें कि इससे पहले भी इसी शाखा से लगभग पांच अन्य खाताधारकों के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी की घटना सामने आ चुकी है. जिससे ग्राहकों में भय और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बैंक प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

विज्ञापन
Ravikant Singh

लेखक के बारे में

By Ravikant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन