किऊल-मालदा टाउन-किऊल स्पेशल मेमू एक्सप्रेस का परिचालन आरंभ

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
किऊल-मालदा टाउन-किऊल स्पेशल मेमू एक्सप्रेस का परिचालन आरंभ

किऊल-मालदा टाउन-किऊल स्पेशल मेमू एक्सप्रेस का परिचालन आरंभ

विज्ञापन

जमालपुर. किऊल व मालदा टाउन के बीच स्पेशल मेमू एक्सप्रेस का परिचालन सोमवार से आरंभ हो गया. मालदा टाउन से यह ट्रेन 03204 डाउन बनकर ट्रेन किऊल रेलवे स्टेशन से सुबह 6:10 बजे गंतव्य के लिए रवाना होती है. जो 6:47 बजे अभयपुर पहुंचने के बाद सुबह 7:30 बजे जमालपुर पहुंच जाती है. बताया गया कि जमालपुर से खुलने के बाद यह ट्रेन 8:35 बजे सुल्तानगंज, 9:30 बजे भागलपुर, 10:30 बजे कहलगांव, 11:35 बजे साहिबगंज, 12:45 बजे बरहरवा, 13:18 बजे न्यू फरक्का और अपराह्न 15:00 बजे मालदा टाउन पहुंचती है. इसी प्रकार मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन 03203 अप बनकर अपराह्न 16:00 बजे किऊल के लिए रवाना होती है. जो 16:40 बजे न्यू फरक्का, 17:18 बजे बरहरवा, 18:10 बजे साहिबगंज, 19:03 बजे कहलगांव, 20:15 बजे भागलपुर, रात्रि 20:58 बजे सुल्तानगंज और 22:05 बजे जमालपुर पहुंचती है. जमालपुर से रवाना होने के बाद यह ट्रेन 22:48 बजे अभयपुर तथा मध्य रात्रि 1:00 बजे किऊल स्टेशन पहुंच जाती है. इस ट्रेन का परिचालन ट्रायल के रूप में किया जा रहा है. यह ट्रायल 30 अप्रैल तक जारी रहेगा.

————————–

17 व 24 अप्रैल को मालदा टाउन से उधना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

जमालपुर – गर्मी के मौसम में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मालदा टाउन और उधना के बीच एक समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है. पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ शिवराम मांझी ने बताया कि 09063 डाउन उधना- मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन उधना से 15 और 22 अप्रैल को रात्रि 20: 15 बजे मालदा टाउन के लिए रवाना होगी. जो तीसरे दिन रात्रि 11:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. जबकि 09064 डाउन मालदा टाउन-उधना समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मालदा टाउन से 17 और 24 अप्रैल को संध्या 17:35 बजे उधना के लिए रवाना होगी. जो तीसरे दिन पूर्वाह्न 10:00 बजे उधना पहुंचेगी. आने-जाने के क्रम में ट्रेन पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार वाले न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 09013 डाउन उधना-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन उधना से 17 और 24 अप्रैल को अपराह्न 14:30 बजे मालदा टाउन के लिए रवाना होगी. जो तीसरे दिन संध्या 5:10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. जबकि 09014 अप मालदा टाउन-उधना समर स्पेशल एक्सप्रेस मालदा टाउन से 19 और 26 अप्रैल को सुबह 8:10 बजे उधना के लिए रवाना होगी. जो दूसरे दिन रात्रि 23:45 बजे उधना पहुंचेगी. यह ट्रेन पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार वाले न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, जमालपुर और अभयपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन