सेवानिवृत्त रेलकर्मी से एक लाख रुपये की छिनतई

Published by :ANAND KUMAR
Published at :13 Apr 2026 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त रेलकर्मी से एक लाख रुपये की छिनतई

सेवानिवृत्त रेलकर्मी से एक लाख रुपये की छिनतई

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र में छिनतई व चोरी की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है. रविवार की रात चोरों ने दो स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया. जबकि सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक शाखा, खड़गपुर से एक लाख रुपये की निकासी कर घर जा रहे सेवानिवृत्त रेलकर्मी से बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया. दिनदहाई हुई इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है. बताया जाता है कि खड़गपुर थाना क्षेत्र के भलुआकोल निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी मुरलीधर पंडित ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक, खड़गपुर शाखा से एक लाख रुपये की निकासी कर बाहर आया. मेरे हाथ में एक थैली थी. जिसमें एक लाख रुपये था. मैं ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर की ओर जा ही रहा था कि खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग स्थित भैयाराम टोला में इंडिया एटीएम के पास पहुंचते ही जमुई की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवक ई-रिक्शा के पास आया और झपट्टा मारकर मेरे हाथ से थैला छीन कर फरार हो गया. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों द्वारा बैंक से ही रेकी की जा रही थी. बता दें कि पीएनबी ब्रांच से पैसे निकाल कर लौटने वाले ग्राहक अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट पर हैं. पीड़ित ने बैंककर्मियों पर अपराधियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है. इस संबंध में खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन