जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल निशु झा जमालपुर से गिरफ्तार

Published by :AMIT JHA
Published at :13 Apr 2026 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल निशु झा जमालपुर से गिरफ्तार

जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल निशु झा जमालपुर से गिरफ्तार

विज्ञापन

जमालपुर. जमालपुर थाना पुलिस व एसटीएफ ने जिले के मोस्ट वांटेड टॉप 10 अपराधियों में शामिल आनंद कुमार झा उर्फ बाबा उर्फ निशु झा को गिरफ्तार कर लिया. वह जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी चंद्रशेखर झा का पुत्र है व जमालपुर थाना कांड संख्या 22/26 में रंगदारी के एक मामले में नामजद था. वह पिछले दो महीने से फरार चल रहा था. उसके विरुद्ध जमालपुर थाना में पहले भी कई कांड दर्ज हैं. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पांच फरवरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुतुरखाना निवासी मो इदरीश के पुत्र मो मुख्तार ने आवेदन देकर कहा था कि चार फरवरी की रात 10 बजे वह अपनी मैजिक गाड़ी से चार बैल, एक गाय व एक बछड़ा को बंगाल में से लेकर अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में जमालपुर के छह नंबर गेट के पास निशु झा उर्फ बाबा उर्फ आनंद कुमार झा व कुछ अज्ञात लोगों ने गाड़ी को रोककर गाली गलौज की व मारपीट करते हुए रंगदारी मांगा. साथ ही उसके पॉकेट से 600 रुपये नगर व यूपीआइ के माध्यम से 40 हजार रुपये ले लिए. आवेदन पर चार नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध जमालपुर थाना में कांड संख्या 22/26 दर्ज किया गया. मामले के बाद से निशु झा उर्फ बाबा फरार था. उसकी गिरफ्तारी के लिए जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. 12 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि दौलतपुर कॉलोनी स्थित रेलवे आवास में निशु झा उर्फ बाबा उर्फ आनंद कुमार आया है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि निशु झा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. जबकि कांड में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निशु झा के विरूद्ध जमालपुर थाना में पहले भी दो कांड दर्ज है. जिसमें 24 अगस्त 2021 को उसके विरुद्ध कांड संख्या 172/21 दर्ज किया गया था. जबकि आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 15 नवंबर 2023 को उसके विरुद्ध कांड संख्या 224/23 दर्ज किया गया था.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन