कल जारी होगा MP बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

Updated:
विज्ञापन
MPBSE MP Board Result 2026

स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर

MPBSE MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के स्टूडेंट का इंतजार कल खत्म हो जाएगा. करीब 16 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. वहीं अब 15 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

MPBSE MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के स्टूडेंट का इंतजार कल खत्म हो जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी करेंगे. एमपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं.

बोर्ड ने जारी किया नोटिस

एमपी शिक्षा विभाग ने एक नोटिस जारी कर जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा. इस नोटिस में बताया गया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व सभागार में रिजल्ट जारी करेंगे.

रिजल्ट कहां देखें?

कैसे चेक करें MP Board 10th-12th रिजल्ट? 

सबसे पहले ऊपर बताए गए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
यहां होम पेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

मोबाइल ऐप से चेक करें MP Board रिजल्ट

  • सबसे पहले गूगल प्लेस स्टोर से MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.
  • ऐप खोलें और “अपना रिजल्ट जानें” ऑप्शन पर टैप करें.
  • फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें.
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

16 लाख स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं इस साल भारी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार स्टूडेंट्स 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे. पूरे राज्य में करीब 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

मिलेगा रिचेकिंग का मौका

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से खुश नहीं होंगे, वे री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें आवेदन फॉर्म भरना होगा और तय शुल्क जमा करना होगा. कॉपियों की दोबारा जांच के बाद जो अंक मिलेंगे, वही फाइनल माने जाएंगे.री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट आमतौर पर मई 2026 में जारी किया जाता है.

यह भी पढ़ें- MP Board 10वीं के लिए फेज 2 एग्जाम 7 मई से, देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola