रेल इंजन कारखाना में विरोध को लेकर कल बनेगा मानव श्रृखंला

विरोध में यह देशव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है.
जमालपुर ——————————- ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के आह्वान पर 3 से 28 फरवरी तक रेल बचाओ, देश बचाओ, कारखाना बचाओ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में यूनियन के कारखाना शाखा द्वारा 27 फरवरी को कारखाना परिसर में मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यूनियन के सहायक सचिव संजीव कुमार ने बताया कि रेलवे देश की जीवन रेखा है, परंतु कुछ वर्षों से रेलवे सहित अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के प्रति सरकार की नीतियां निराशाजनक एवं मजदूर विरोधी है. निजीकरण, आउटसोर्सिंग एवं श्रम कानून में बदलाव के माध्यम से मजदूरों के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके विरोध में यह देशव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है. केंद्रीय पदाधिकारी अनिल प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून में संशोधन का चार नए श्रम संहिता को लागू किया गया है. जो मजदूरों के हितों के विपरीत है. ट्रेड यूनियन की मान्यता के लिए 51% वोट की अनिवार्यता का प्रावधान लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है. इससे स्वतंत्र ट्रेड यूनियन आंदोलन कमजोर होगा. उन्होंने नई पेंशन योजना में सुधार कर पुरानी पेंशन योजना जैसी सुविधा बहाल करने, आठवें वेतन आयोग का शीघ्र गठन करने, बोनस पर लगी सीलिंग समाप्त करने और रेल इंजन कारखाना जमालपुर में कर्मचारियों की संख्या 10 हजार करने की भी मांग की. शाखा सचिव परमानंद कुमार, अध्यक्ष मोस कुमार एवं संयुक्त सचिव गोपाल ने जमालपुर कारखाना को 185/200 टन क्रेन निर्माण का कार्य भर देने तथा इलेक्ट्रिक लोगों का निर्माण कार्य भर देने की मांग की. मौके पर शिवरात गौतम, रिजवान आलम, मृत्युंजय कुमार सिंह, सुमन भारती, धर्मेंद्र कुमार, अभिमन्यु पासवान, अमित कुमार राय, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




