जमालपुर में दुर्गा प्रतिमाओं की 3 अक्टूबर को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा

अपने-अपने पंडाल में प्रवेश द्वार और निकास द्वार की अलग-अलग व्यवस्था करेंगे.
* जमालपुर थाना में शांति समिति की बैठक में लिया गया निर्णय जमालपुर ——————————- शारदीय नवरात्रि को लेकर रविवार को आदर्श थाना भवन जमालपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी राकेश कुमार तथा संचालन थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया. बैठक में विभिन्न पूजा समिति, विसर्जन समिति के लोग शामिल हुये. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा का त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा. सभी पूजा समिति को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने पंडाल में प्रवेश द्वार और निकास द्वार की अलग-अलग व्यवस्था करेंगे. साथ ही अपने स्तर से स्वयं सेवकों को रखेंगे और उन्हें पहचान पत्र जारी करेंगे. सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था रखेंगे. यदि पूजा पंडाल में बिजली जलाई जाती है तो विधिवत रूप से इसका कनेक्शन लेना होगा. पूजा समिति के लोग तय करेंगे की पूजा पंडालों से जुड़े लोग नशा का सेवन न करें, अगर ऐसा किया जाता है तो पूजा समिति के लोग जिम्मेदार होंगे. विसर्जन समिति और जिला प्रशासन की सहमति से विभिन्न प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जो समय सीमा निर्धारित की जाएगी. उस समय सीमा का सभी पूजा समिति के लोग अनुसरण करेंगे. सीओ ने कहा कि जमालपुर और ईस्ट कॉलोनी में 24 स्थान पर माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है. जिसमें से चार प्रतिमाओं का विसर्जन काली पहाड़ी नहर में किया जाता है. जबकि 20 प्रतिमाओं का विसर्जन सोझी घाट में किया जाता है. सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि जमालपुर की प्रतिमाओं का विसर्जन 3 अक्टूबर को किया जाएगा. 3 अक्टूबर की रात्रि जमालपुर के सभी प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी. बड़ी काली माता की प्रतिमा 9:20 बजे जमालपुर जुबली वेल पहुंचेगी. मौके पर मो मुकीम, सनम कुमार, राजीव नायक, साईं शंकर, महंत डॉ मनोहर दास, भावेश चौधरी, शंकर कुमार सिंह, रोहित सिन्हा, मुकेश शर्मा, गोपाल, कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




