जमालपुर में 2.30 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 20 Feb 2026 10:14 PM

विज्ञापन

जमालपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम फुलका गांव में घर में संचालित किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजा की तस्करी करते जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

मुंगेर.

जमालपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम फुलका गांव में घर में संचालित किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजा की तस्करी करते जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया. पुलिस ने वहां से 2.30 किलोग्राम गांजा बरामद किया और जितेंद्र यादव के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है.

बताया जाता है कि जमालपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि फुलका निवासी जितेंद्र यादव अपने घर में संचालित किराना दुकान में गांजा की तसकरी करता है. सूचना पर जमालपुर के अंचलाधिकारी की उपस्थिति में पुलिस ने कार्रवाई की और जितेंद्र यादव को गांजा के साथ रंगे हाथ दबोचा. इस दौरान उसके पास से दो प्लास्टिक के पैकेट में 2.30 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. मामले को लेकर जमालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन