होली के पूर्व मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4202.45 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

Published by : AMIT JHA Updated At : 20 Feb 2026 10:13 PM

विज्ञापन

रंगों का त्योहार होली में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं. इस त्योहार में शराब की बड़ी खेप खपाने को लेकर माफिया तत्व पूरी तरह सक्रिय हो गया है और लगातार पड़ोसी राज्यों से शराब मंगायी जा रही है

विज्ञापन

बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉपोरेशन के हाइवा से गिट्टी की आड़ में लायी जा रही थी शराब

मुंगेर

. रंगों का त्योहार होली में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं. इस त्योहार में शराब की बड़ी खेप खपाने को लेकर माफिया तत्व पूरी तरह सक्रिय हो गया है और लगातार पड़ोसी राज्यों से शराब मंगायी जा रही है. इसी के तहत गुरुवार की शाम संग्रामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिट्टी लदे एक हाइवा में छिपा कर लायी जा रही 476 कार्टन विदेशी शराब को जब्त किया. साथ ही ट्रक चालक और उप चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि जो हाइवा पकड़ा गया है, उसपर बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉपरेशन लिमिटेड अंकित है.

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि होली को लेकर अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी व ब्रिकी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार की शाम संग्रामपुर थाना के अंबेडकर चौक पर तारापुर के एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान एक 10 चक्का हाइवा गाड़ी के चालक ने जब वाहन चेकिंग को देखा तो भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने वाहन को तीन माइल चौक के पास पकड़ लिया. जब वाहन की तलाशी ली गयी तो उसपर गिट्टी लदा था. पुलिस ने जब थाना परिसर ले जाकर हाइवा से गिट्टी को उतरवाया तो उसके नीचे काला पन्नी का तह लगाकर रखी गयर कुल 476 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी. इसमें विभिन्न ब्रांड के कुल 4202.45 लीटर विदेशी शराब थी. उन्होंने बताया कि हाइवा से शराब को तस्करी कर लायी जा रही थी. गिरफ्तार चालक खगड़िया जिले के मानसी थानार्तगत ठाठा निवासी लाल शंकर यादव का पुत्र अनोज यादव व खलासी अंगद यादव के पुत्र पवन कुमार है. जिसके विरूद्ध पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस गिरफ्तार चालक व उपचालक से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन