मुंगेर का टॉपटेन 25 हजार का इनामी अपराधी चंदन को पुलिस ने घेरकर दबोचा

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

मुंगेर के जमालपुर थाना पुलिस व एसटीएफ ने जिले का टॉप-10 अपराधी व 25 हजार रुपये का ईनामी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

जमालपुर के छोटी गोविंदपुर गांव का है अपराधी, जमालपुर के दौलतपुर रेलवे क्वार्टर में लिया था शरण

मुंगेर.

मुंगेर के जमालपुर थाना पुलिस व एसटीएफ ने जिले का टॉप-10 अपराधी व 25 हजार रुपये का ईनामी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है. वह जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी गोविंदपुर गांव का रहने वाला है. चंदन कुमार पर हत्या, रंगदारी सहित कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल चंदन कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन हर बार वह भाग निकलता था. शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि चंदन जमालपुर के दौलतपुर रेलवे क्वार्टर में शरण लिया हुया है. इसके आधार पर बिहार एसटीएफ की विशेष टीम के साथ ही जमालपुर थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों की टीम ने दौलतपुर रेलवे क्वार्टर की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि चंदन पर जमालपुर थाना में हत्या, एससी-एसटी व आर्म्स एक्ट के चार मामले पूर्व से दर्ज हैं. जिसमें जमालपुर थाना कांड संख्या 251/19, 196/19 एवं 197/22 शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन