डीजल शेड जमालपुर ने 3.22 करोड़ का राजस्व किया प्राप्त

Updated:
विज्ञापन
डीजल शेड जमालपुर ने 3.22 करोड़ का राजस्व किया प्राप्त

मालदा रेल मंडल की पीआरए रूपा मंडल ने दी जानकारी

विज्ञापन

जमालपुर. मालदा के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता डीजल शेड जमालपुर कृष्ण कुमार दास के कुशल मार्गदर्शन में डीजल शेड जमालपुर ने पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान बेहतर काम किया है. उक्त आशय की जानकारी मालदा रेल मंडल की पीआरए रूपा मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि डीजल शेड जमालपुर ने दो नग डब्ल्यूडीजी-3ए व अधिशेष एएलसीओ डीजल इंजनों को कार्यशील स्थिति में पहली बार सफलतापूर्वक कार्य करके एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. इस पहल से 3 करोड़ 22 लाख 39 हजार का राजस्व उत्पन्न हुआ है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान डीजल शेड जमालपुर में स्क्रैप निबटान में सराहनीय प्रदर्शन किया है. 100 मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले 103.134 मीट्रिक टन फेरस स्क्रैप का निबटान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन