फोरलेन में पुल एवं लिंकपथ की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया उपवास सत्याग्रह

Updated at : 19 Feb 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
फोरलेन में पुल एवं लिंकपथ की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया उपवास सत्याग्रह

वींद्र मंडल ने कहा कि फोरलेन पर पुल एवं लिंकपथ निर्माण के लिए एनएचएआई को दस हजार से अधिक आबादी के आक्रोश को समझना होगा, नहीं तो विस्फोटक स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाएगा

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन में नौवागढ़ी के कंतपुर तथा गढ़ी टीकापुर में पुल एवं लिंकपथ निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को कंतपुर बगीचा में स्थानीय ग्रामीणों ने एक दिवसीय उपवास-सत्याग्रह किया. जिसमें आस-पास के दस गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लेकर उपवास पर बैठे. अध्यक्षता पुल एवं लिंकपथ निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवींद्र मंडल ने किया. संचालन महासचिव जय सिंह उर्फ प्रमोद मंडल ने की. आसा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय केशरी ने कहा कि जब प्राक्कलन में पुल एवं लिंकपथ है तथा आबादी के अनुसार प्रत्येक दो-ढाई सौ मीटर पर इसका प्रावधान है. तो फिर कंतपुर तथा गढ़ी टीकापुर में पुल एवं लिंकपथ देना ही होगा. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय और स्टेडियम के अलावा खेती-बाड़ी तथा बच्चों को स्कूल आने-जाने के मद्देनजर भी पुल एवं लिंकपथ का निर्माण अत्यावश्यक है. रवींद्र मंडल ने कहा कि फोरलेन पर पुल एवं लिंकपथ निर्माण के लिए एनएचएआई को दस हजार से अधिक आबादी के आक्रोश को समझना होगा, नहीं तो विस्फोटक स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाएगा. कार्यक्रम के अंत में महासचिव जय सिंह उर्फ प्रमोद मंडल ने कहा कि 22 फरवरी को आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन तथा 27 फरवरी को शहीद स्मारक के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इसके बाद काम रोको कार्यक्रम किया जायेगा. उपवास पर आसा पार्टी के प्रदेश महासचिव चंद्रभानु चंद्रवंशी, गौरी कुमारी, सुधा देवी, बालेश्वर मंडल, गीता प्रसाद, सचिन कुमार, पिंटू मंडल, जोगी पासवान, वकील पासवान सहित अन्य ग्रामीण बैठे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन