साइकोलॉजी के 6 तथा बंग्ला के एक सहायक प्राध्यापकों का हुआ काउंसलिंग

Updated at : 02 Aug 2024 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
साइकोलॉजी के 6 तथा बंग्ला के एक सहायक प्राध्यापकों का हुआ काउंसलिंग

जिसका विभागाध्यक्षों द्वारा काउंसलिंग कर दस्तावेजों की जांच की गयी.

विज्ञापन

मुंगेर . मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में शुक्रवार को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से मिले साइकोलॉजी तथा बंग्ला के शिक्षकोंं की काउंसलिंग की गयी. जहां डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय, स्थापना कर्मी राजीव कुमार सहित दोनों विभागों के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों का काउंसलिंग किया गया. डीएसडब्लू ने बताया कि शुक्रवार को साइकोलॉजी के सभी 6 तथा बंग्ला के एक शिक्षक काउंसिलंग के लिये पहुंचे. जिसका विभागाध्यक्षों द्वारा काउंसलिंग कर दस्तावेजों की जांच की गयी. जबकि गुरुवार को फिलॉस्फी के 14 सहायक प्राध्यापकों में विश्वविद्यालय पहुंचे 11 सहायक प्रध्यापकों का काउंसलिंग पूरा किया गया था. उन्होंने बताया कि तीनों विषयों के शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. वहीं अब कुलपति के निर्देशानुसार कॉलेजों में रिक्त विषयों के सीटों के आधार पर नवनिय़ुक्त सहायक प्राध्यापकों का पदस्थापन किया जायेगा. जिसके लिये अधिसूचना जारी कर दी जायेगी.

————————————————————————————-

एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए 8 अगस्त तक आवेदन

मुंगेर . एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 20 जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू किया है़ इसके तहत इस शैक्षणिक सत्र में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 8 अगस्त तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेधा सूची तैयार कर नामांकन की प्रक्रिया पूरा करेगा. इधर इस शैक्षणिक सत्र में नामांकन के लिए अबतक लगभग 157 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

————————————————————————————-

बीसीए के लिए 6 अगस्त तक भराया जायेगा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर . एमयू द्वारा सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 सेमेस्टर-6 में नामांकित विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 27 जुलाई से भराया जा रहा है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया की उक्त सत्र के विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के 27 जुलाई से 3 अगस्त तक परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. जबकि 4 से 6 अगस्त के बीच 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन