ePaper

उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य से जुड़े संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने कुलपति से वार्ता

Updated at : 23 May 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य से जुड़े संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने कुलपति से वार्ता

शुक्रवार को कुलपति से शिक्षकों द्वारा अपने बकाये राशि की मांग को लेकर वार्ता की गयी.

विज्ञापन

आज हड़ताल समाप्त करने को लेकर शिक्षक लेंगे निर्णय मुंगेर उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन व प्रैक्ट्रिकल परीक्षा के बकाये राशि की मांग को लेकर 20 मई से बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हड़ताल पर बैठे संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक चौथे दिन शुक्रवार को भी धरने पर बैठे रहे. इस बीच शुक्रवार को धरने पर बैठे शिक्षकों ने कुलपति प्रो. संजय कुमार से वार्ता की. जिसमें कुलपति द्वारा बकाये राशि के जल्द भुगतान का आश्वासन दिया गया. हलांकि अब शनिवार को धरने पर बैठे शिक्षक अपने हड़ताल समाप्त करने को लेकर निर्णय लेंगे. जबकि चौथे दिन भी उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूर्णत बाधित रहा. महासंघ के मुंगेर विश्वविद्यालय अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय द्वारा कई सत्र के बकाया मूल्यांकन राशि, प्रैक्ट्रिकल की मूल्यांकन राशि तथा वीक्षण कार्य की राशि अबतक शिक्षकों को नहीं दी गयी है. जिसमें सत्र 2020-23 स्नातक पार्ट-2, सत्र 2021-24 स्नातक पार्ट-3, सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-1, सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 तथा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य की राशि अबतक नहीं दी गयी है. जबकि पूर्व में भी लंबे समय तक संबद्ध कॉलेज के शिक्षकों को इनसे संबंधित राशि नहीं दी गयी थी. जिसके कारण उस समय भी आंदोलन किया गया था. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कुलपति से शिक्षकों द्वारा अपने बकाये राशि की मांग को लेकर वार्ता की गयी. जिसमें कुलपति द्वारा जल्द ही उनके बकाये राशि के भुगतान का आश्वासन दिया गया है. अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को बारिश के कारण कई शिक्षक धरने पर नहीं आ पाये थे. ऐसे में अब शनिवार को हड़ताल समाप्त करने को लेकर निर्णय लिया जायेगा. मौके पर अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, पशुपति पांडे, ललन कुमार शर्मा, भवानी शंकर सहाय, डॉ अरुण कुमार शर्मा, संजय कुमार वैश्य, वीरेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन