आओ प्रतिभा दिखाएं प्रतियोगिता में नन्हें बच्चों ने विभिन्न विषयों पर उकेरी चित्र
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 29 Mar 2026 8:04 PM
नंदलाल बसु इंस्टीट्यूट आफ आर्ट एंड क्राफ्ट द्वारा रविवार को अलग-अलग दो स्थानों पर आओ प्रतिभा दिखाएं शीर्षक पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
जमालपुर. नंदलाल बसु इंस्टीट्यूट आफ आर्ट एंड क्राफ्ट द्वारा रविवार को अलग-अलग दो स्थानों पर आओ प्रतिभा दिखाएं शीर्षक पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें ईस्ट कॉलोनी स्थित होली फैमिली इंग्लिश स्कूल नयागांव और डॉ एसएच स्कूल नौवागढ़ी सदर प्रखंड में प्रतियोगिता आयोजित की गयी. नयागांव की प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा प्रथम से पंचम तक के बच्चों ने भाग लिया. बच्चों ने चित्र प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर चित्र उकेरी. जूनियर वर्ग के बच्चों ने कार्टून, पक्षी, प्राकृतिक दृश्य, जल, बिजली, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण दृश्य विषय पर चित्र बनाएं. वहीं सीनियर वर्ग के बच्चों ने नारी सशक्तिकरण, साइबर क्राइम अवेयरनेस, मधुबनी चित्रकला, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मेरा आदर्श और धूम्रपान निषेध जैसे देश की गंभीर समस्याओं को कागज पर ऊपर कर उनके निराकरण का सराहनीय प्रयास किया. विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार चौरसिया ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपने मां के भाव एवं कल्पना को कागज पर उकेर कर समाज की समस्याओं का निराकरण किया है. प्रतियोगिता में सफल सभी प्रतिभागियों को जून के अंत में पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर अंशु लता, मनोरंजन कुमार, शालिनी, अर्पिता, श्रुति, सरिता, बबीता, सोना कुमारी, साक्षी, रोजी, मेघा, माही सहित अन्य मौजूद थे. वही नौवागढ़ी में भी इन्हीं विषयों पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मौके पर स्वीटी, शिल्पी, पुष्पा, मीरा, गणपति, ऋतुराज, संदीप आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










