भामाशाह जयंती समारोह में सम्मानित हुए मेधावी बच्चे

Published by :RANA GAURI SHAN
Published at :04 May 2026 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
भामाशाह जयंती समारोह में सम्मानित हुए मेधावी बच्चे

शहर के साहू भवन दलहट्टा में सोमवार को भामाशाह जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसमें जिले भर से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया

विज्ञापन

मुंगेर.

शहर के साहू भवन दलहट्टा में सोमवार को भामाशाह जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसमें जिले भर से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पटना के शिशिर कुमार, नरेश गुप्ता, मनोहर गुप्ता व रंजीत गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया. जबकि कार्यक्रम के संयोजक अमित कुमार व कैलाश कुमार थे. इस अवसर पर बच्चों के लिए पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें प्रतिभागियों को दो वर्गों में विभाजित किया गया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. साथ ही समाज के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया. जेईई मेन में 97.98 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले शिवम कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इसके अलावा मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया. मौके पर दिलीप कुमार मुन्ना, विकास कुमार गुड्डू, डॉ. संजीव कुमार, संदीप कुमार, राम प्रसाद एवं राकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन