खड़ी बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
खड़ी बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोग घायल

सफियासराय थाना क्षेत्र के फरदा के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी

विज्ञापन

मुंगेर. सफियासराय थाना क्षेत्र के फरदा के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, इससे दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान लखीसराय जिले के रामपुर निवासी रामानंद प्रसाद (60) और ध्रुव कुमार (50) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मुंगेर के नौवागढ़ी स्थित एक रिश्तेदार के यहां दोनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान फरदा के पास पानी पीने के लिए बाइक सड़क किनारे रोकी. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन