Munger News : मंत्री संजय यादव ने शकुनी चौधरी से की मुलाकात, हालचाल जाना

मंत्री संजय यादव ने शकुनी चौधरी से की मुलाकात, हालचाल जाना
तारापुर (मुंगेर) से संजय वर्मा की रिपोर्ट, Munger News : झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री संजय यादव ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लखनपुर स्थित आवास पहुंचकर उनके पिता व पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बंद कमरे में राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा की. मुलाकात के बाद संजय यादव ने कहा कि वे तेलडीहा मंदिर में पूजा करने आए थे. शकुनी चौधरी उनके अभिभावक हैं और राजनीति की उनकी शुरुआत भी यहीं से हुई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों दल अलग-अलग हैं, लेकिन आपसी संबंध पुराने और पारिवारिक हैं. यह मुलाकात किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि निजी रिश्तों के तहत एक औपचारिक भेंट थी.इन्होंने कहा कि जब भी वे इस क्षेत्र से गुजरते हैं और शकुनी चौधरी घर पर होते हैं, तो उनसे अवश्य मिलते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और वे एक ही पाठशाला के शिष्य रहे हैं.उनके मुख्यमंत्री बनने से इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी. इस मौके पर शंभूगंज के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार यादव, वेदपुर पंचायत के मुखिया किसलय कुमार, मनोज यादव तथा राजद नेता मंटू यादव भी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










