पुलिसकमी के साथ मारपीट

Updated at : 19 Feb 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

आज के दौर में जहां आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, आईओटी, इंडस्ट्री 4.0 आदि की मांग बढ़ गई है.

विज्ञापन

मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हेरूदियारा निवासी 24 वर्षीय विनय राज को उसके पड़ोसी ने बुधवार को पीट-पीट कर घायल कर दिया. जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती कराया. घायल विनय राज ने बतया कि वह जमुई जिला बल में है और वर्तमान में एसपी आवास पर तैनात है. उसके माता-पिता घर पर अकेले रहते है. उसका गृह निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए बालू व गिट्टी उसने गिरवाया था. जो पड़ोसी के घर के पास था. सुबह में पड़ोसी बालू-गिट्टी हटाने को लेकर गाली-गलौज करने लगा. मैंने कहा कि हम मेटेरियल हटा लेंगे गाली नहीं दे. जिसके बाद पड़ोसी ने उस पर हमला बोल दिया. जिसमें वह घायल हो गया. पिंकी देवी का पड़ोसी महिला ने फोड़ा सर मुंगेर : आपसी विवाद में बुधवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर गांव में पिंकी देवी का सर उसके पड़ोसी महिला ने ही ईंट से हमला कर फोड़ डाला. घायलावस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल महिला ने बताया कि 2 फरवरी को उसके घर से मोबाइल की चोरी हो गयी थी. जो पड़ोसी महिला के पास मिला. 8 फरवरी को गांव में पंचायत लगी और 10 हजार रूपये का जुर्माना पड़ोसी महिला पर लगाया. तभी से वह मुझसे बदला लेने की फिराक में थी. बुधवार को उसने गोबर का गाइटा थापा था. जिसे पड़ोसी महिला ने बर्बाद कर दिया. जब विरोध किया तो उसने पास रखे ईंट से मुझ पर हमला कर दिया. जिसमें मेरा सर जख्मी हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन