कल तक स्क्रूटनी के लिये आवेदन का समय

Updated at : 23 Feb 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

एमयू ने सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 बीसीए सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 बीसीए सेमेस्टर-6 के लिये 20 फरवरी से स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की है.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू ने सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 बीसीए सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 बीसीए सेमेस्टर-6 के लिये 20 फरवरी से स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थी 25 फरवरी तक स्क्रूटनी के लिये आवेदन कर सकते हैं. इसमें विद्यार्थी अधिकतम तीन पेपर के लिये आवेदन कर सकते हैं. जिसमें प्रत्येक पेपर के लिये विद्यार्थियों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं परीक्षार्थी स्क्रूटनी के लिये अपने संबंधित कॉलेज से आवेदन अग्रसारित कराते हुए पोर्टल पर अपलोड करेंगे.

———-

आज से होगी स्नातक सेमेस्टर-1 की प्रायोगिक परीक्षा

मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा सोमवार से आरंभ कर रहा है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 24 फरवरी से 10 मार्च तक होगी. परीक्षा को लेकर प्रायोगिक विषयों के लिये अलग-अलग केंद्र बनाये गये हैं. जहां संबंधित कॉलेज के विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होंगे. संगीत विषय के लिये बीआरएम कॉलेज को केंद्र बनाया गया है. जबकि होम साइंस के लिये तीन, साइकोलॉजी के लिये चार, विज्ञान संकाय के फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बॉटनी, जुलॉजी के लिये 10, भूगोल के लिये 9 केंद्र बनाये गये हैं. वहीं परीक्षा को लेकर सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर डाल दी गयी है. प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने संबंधित केंद्र वाले कॉलेज से परीक्षा संबंधित अन्य जारी प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन