अब सुनियोजित अपराध के खिलाफ पुलिस चलायेगी अभियान : डीआइजी

Updated at :06 May 2017 5:50 AM
विज्ञापन
अब सुनियोजित अपराध के खिलाफ पुलिस चलायेगी अभियान : डीआइजी

मुंगेर : 1999 बैच की आइपीएस अधिकारी मंजू झा ने शुक्रवार को मुंगेर प्रमंडल के नये डीआइजी के रूप में पदभार ग्रहण किया. इससे पूर्व वे रेल डीआइजी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं. उनके पदभार ग्रहण करने के समय मुंगेर के एसपी आशीष भारती, एएसपी हरि शंकर कुमार मुख्य रूप से मौजूद […]

विज्ञापन

मुंगेर : 1999 बैच की आइपीएस अधिकारी मंजू झा ने शुक्रवार को मुंगेर प्रमंडल के नये डीआइजी के रूप में पदभार ग्रहण किया. इससे पूर्व वे रेल डीआइजी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं. उनके पदभार ग्रहण करने के समय मुंगेर के एसपी आशीष भारती, एएसपी हरि शंकर कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

मुंगेर में पुलिस उप महानिरीक्षक का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा था. 31 जनवरी 2017 को मुंगेर सह भागलपुर के तत्कालीन डीआइजी वरूण कुमार सिन्हा के सेवानिवृत हो जाने के बाद मुंगेर में डीआइजी का पद रिक्त था. मुंगेर प्रमंडल का मुंगेर, लखीसराय एवं जमुई जहां पूरी तरह से नक्सल प्रभावित जिला है. वहीं बेगूसराय, खगड़िया और शेखपुरा के कुछ हिस्से भी नक्सल प्रभावित हैं. ऐसे में नए डीआइजी के लिए नक्सल समस्या से निपटना बड़ी चुनौती होगी.
वहीं अवैध हथियार निर्माण व तस्करी के लिए प्रमंडलीय मुख्यालय मुंगेर पूरे देश में चर्चित है. जो मुंगेर में कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है. जबकि अन्य जिलों में कई आपराधिक गिरोह सक्रिय है. जिसे रोकना उनके लिए चुनौती होगी. पदभार ग्रहण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हथियार निर्माण व तस्करी एवं नक्सली यहां के लिए सिरदर्द बना हुआ है. इन पर काबू पाने के लिए सुनियोजित रणनीति के तहत पुलिस द्वारा अभियान चलाया जायेगा. साथ ही नक्सल गतिविधि एवं हथियार मामले में गिरफ्तार आरोपियों को सजा दिलाना जरूरी है. अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी समय पर चार्जसीट न्यायालय में समर्पित करें. ताकि आरोपित को सजा दिलायी जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन