धोबीटोला में भी हुई छापेमारी

Updated at :04 May 2017 5:47 AM
विज्ञापन
धोबीटोला में भी हुई छापेमारी

मुंगेर : हथियार निर्माण व तस्करी के लिए मुंगेर पूरे देश में चर्चित है. देश के किसी भी भाग में हथियार जब्त की जाती है, तो तस्कर मुंगेर का ही होता है. मेड इन मुंगेर हथियार देश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच रहा है. देश के बाहर नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान तक तस्करों की पहुंच है. […]

विज्ञापन

मुंगेर : हथियार निर्माण व तस्करी के लिए मुंगेर पूरे देश में चर्चित है. देश के किसी भी भाग में हथियार जब्त की जाती है, तो तस्कर मुंगेर का ही होता है. मेड इन मुंगेर हथियार देश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच रहा है. देश के बाहर नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान तक तस्करों की पहुंच है. एक आंकड़ों के मुताबिक 2012 में दिल्ली पुलिस ने मुंगेर में बने 130 पिस्तौल बरामद किये थे, जबकि साल 2013 में 50 से 60 हथियार बरामद किये गये. माना जाता है कि दिल्ली व देश के अन्य भागों में जितने भी अवैध हथियारों की बरामदगी हो रही है, उनमें 95 फीसदी से अधिक हथियार मुंगेर के बने हुए ही हैं.

साल 2013 के जनवरी और फरवरी के बीच जम्मू कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि मुंगेर निर्मित हथियार आंतकी संगठनों के पास पहुंच रहे हैं. एनआइए की टीम इन हथियारों के तार मुंगेर से जोड़ते हुए यहां पहुंची थी. उक्त टीम को कश्मीर निवासी साथाब नामक उस युवक की तलाश थी, जो पूर्व बिहार में अपने संगठन के विस्तार के साथ-साथ मुंगेर निर्मित हथियार की आपूर्ति अपने संगठन के लिए करता था. वर्ष 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका बेकरी कांड में भी मुंगेर निर्मित हथियार मिला था. इससे यह भी साबित होता है कि मुंगेर का हथियार दूसरे देश के आतंकवादियों के पास भी पहुंचाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन