मरीजों का हमदर्द बनने का नाटक करते हैं बिचौलिये

Updated at :30 Apr 2017 7:14 AM
विज्ञापन
मरीजों का हमदर्द बनने का नाटक करते हैं बिचौलिये

मुंगेर : काफी गंभीर अवस्था में जब चिकित्सक उक्त मरीज को बेहतर इलाज के लिए भागलुपर या पटना रेफर करते हैं. तब यह बिचौलिया मरीजों का हमदर्द बनने का नाटक कर निजी एंबुलेंस की व्यवस्था करता है, जिसके चालकों से सांठ-गांठ कर परिजनों को सस्ते दर पर एंबुलेंस उपलब्ध कराता है. साथ ही वह रोगी […]

विज्ञापन

मुंगेर : काफी गंभीर अवस्था में जब चिकित्सक उक्त मरीज को बेहतर इलाज के लिए भागलुपर या पटना रेफर करते हैं. तब यह बिचौलिया मरीजों का हमदर्द बनने का नाटक कर निजी एंबुलेंस की व्यवस्था करता है, जिसके चालकों से सांठ-गांठ कर परिजनों को सस्ते दर पर एंबुलेंस उपलब्ध कराता है. साथ ही वह रोगी की गंभीर स्थिति बताते हुए पटना व भागलपुर तक रास्ते में मरीज के देख-रेख की सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर 500-1000 रुपये तक मरीज के परिजनों से पहले ही वसूल लेता है़

यहां एंबुलेंस के साथ जाने वाला कथित कंपाउंडर भागलपुर के लिए 500 रुपये व पटना के लिए 1000 रुपये शुल्क लेता है. वह एंबुलेंस पर बैठ कर रोगी के साथ पटना व भागलपुर जाता है और वहां रोगी को छोड़ कर उसी एंबुलेंस से वापस मुंगेर लौट जाता है. इस स्थिति में मरीज के परिजन उसे इनकार भी नहीं कर पाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन