बेंगाबाद में पथराव, फायरिंग एसडीपीओ-सीओ, प्रमुख घायल

Updated at :24 Apr 2017 5:50 AM
विज्ञापन
बेंगाबाद में पथराव, फायरिंग एसडीपीओ-सीओ, प्रमुख घायल

बेंगाबाद/चकाई : बेंगाबाद में रविवार की सुबह जमकर बवाल हुआ. ग्रामीणों ने मवेशी लदे तीन वाहनों को पकड़ा. इस बीच एक अफवाह फैल गयी, तो लोग उग्र हो गये. विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीण सड़क पर उतर गये और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. नारेबाजी करते हुए ग्रामीण बेंगाबाद […]

विज्ञापन

बेंगाबाद/चकाई : बेंगाबाद में रविवार की सुबह जमकर बवाल हुआ. ग्रामीणों ने मवेशी लदे तीन वाहनों को पकड़ा. इस बीच एक अफवाह फैल गयी, तो लोग उग्र हो गये. विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीण सड़क पर उतर गये और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. नारेबाजी करते हुए ग्रामीण बेंगाबाद चौक पर जुटे और सड़क

बेंगाबाद में पथराव…
जाम कर दी. इस दौरान विधायक प्रो जेपी वर्मा भी पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ धरना पर बैठ गये. इसी दौरान लोगों ने एक मवेशी के वाहन में आग लगाने का प्रयास किया. तब तक सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने इसे रोका, तो ग्रामीणों की उनके साथ झड़प हो गयी. लोग उग्र हुए तो पुलिस ने बल प्रयोग किया और लाठी चलायी तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. पथराव में एसडीपीओ मनीष टोप्पो के साथ लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गये.
जवानों व अधिकारियों के घायल होने के बाद पुलिस के जवान उग्र हो गये और पथराव कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पथराव में बेंगाबाद के सीओ शंभु राम के अलावा बीच- बचाव करने पहुंचे प्रखंड प्रमुख रामप्रसाद यादव, उप प्रमुख उपेंद्र राम, सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम, संदीप गुप्ता, जेएमएम के टिंकू मंडल भी घायल हो गये. इस दौरान कुछ लोगों ने विधायक जेपी वर्मा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की. वहीं पुलिस की लाठीचार्ज में कई ग्रामीण भी घायल हो गये. माहौल को शांत करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. पांच राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है.
कैसे बिगड़ा माहौल :
आरा के शाहपुर से तीन ट्रकों में 57 मवेशी लेकर कुछ लोग धनबाद के कुमारधुबी जा रहे थे. सुबह लगभग छह बजे वाहन गिरिडीह के देवरी प्रखंड स्थित चतरो से होते हुए बेंगाबाद पहुंचा. इसी दौरान कुछ युवकों ने तीनों वाहनों को रोका. वाहनों को पकड़ने के बाद इलाके में कई तरह की अफवाह उड़ने लगी. अफवाह पर काफी संख्या में आसपास के लोग जुट गये. सुबह करीब आठ बजे लोगों ने बेंगाबाद चौक को जाम कर दिया. जाम व हंगामे की जानकारी डीसी-एसपी को मिली तो एसडीओ नमिता कुमारी, एसडीपीओ मनीष टोप्पो, इंस्पेक्टर रामलाल राम, सीओ शंभु राम समेत कई पदाधिकारी पहुंचे. इसी दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गयी. बाद में काफी मशक्कत के बाद दोपहर 12.30 बजे जाम हटा.
अफवाह पर बिगड़ा माहौल
आरा के शाहपुर से तीन ट्रकों में 57 मवेशी लेकर कुछ लोग जा रहे थे धनबाद
विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने साढ़े चार घंटे जाम रखी सड़क
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन