परमिट के इंतजार में मुंगेर-बरियारपुर रिंग बस सेवा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Apr 2017 2:12 AM
विज्ञापन

बरियारपुर, नवादा व लखीसराय के लिए नहीं खुल रही बसें राजस्व की हो रही क्षति मुंगेर : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने यात्रियों के यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिले में रिंग बस सेवा शुरू किया. लेकिन क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार से परमिट नहीं मिलने के कारण मुंगेर-बरियारपुर-लखीसराय-नवादा के बीच यह सेवा प्रारंभ नहीं […]
विज्ञापन
बरियारपुर, नवादा व लखीसराय के लिए नहीं खुल रही बसें
राजस्व की हो रही क्षति
मुंगेर : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने यात्रियों के यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिले में रिंग बस सेवा शुरू किया. लेकिन क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार से परमिट नहीं मिलने के कारण मुंगेर-बरियारपुर-लखीसराय-नवादा के बीच यह सेवा प्रारंभ नहीं हो सकी. इस कारण एक ओर जहां यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है. वहीं सरकार को भी भारी राजस्व की क्षति हो रही है.
परमिट के चक्कर में खड़ी है चार बस: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा मुंगेर से बरियारपुर, मुंगेर से लखीसराय एवं मुंगेर से नवादा के बीच रिंग बस सेवा प्रारंभ करने के लिए चार नयी बस दी है. विभाग द्वारा परमिट के लिए कागजात 28 मार्च को ही क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार में जमा करा दिया है. लेकिन अबतक इन मार्गों में वाहन चलाने के लिए प्राधिकार द्वारा परमिट उपलब्ध नहीं करायी गयी है. जिसके कारण चारों बस डिपो में खड़ी है. बताया जाता है कि अगर बरियारपुर,
लखीसराय एवं नवादा के बीच रिंग बस सेवा प्रारंभ होती है तो सरकार को महीनों में लाखों रुपये राजस्व की प्राप्ति होगी. एक बस की प्रतिदिन कमाई 20 हजार रुपये है. लेकिन इन मार्गों में रिंग बस सेवा प्रारंभ नहीं होने से चार बसों से महीनों में होने वाली लाखों रुपये राजस्व की क्षति हो रही है.
यात्रियों को हो रही परेशानी : डीपो में खड़ी चार बसों में दो बसों को मुंगेर-बरियारपुर के बीच चलाना है. जबकि एक-एक बस लखीसराय व नवादा के बीच परिचालन किया जाना है. परमिट नहीं मिलने के कारण इन मार्गों में बस सेवा प्रारंभ नहीं हो सकी. जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. जबकि बरियारपुर के लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है.
जिप सदस्य ने उठाये सवाल : बरियारपुर क्षेत्र के जिप सदस्य दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि बस आकर डीपो में खड़ी है. जिसका परिचालन मुंगेर से बरियारपुर घोरघट के बीच किया जाना है. जब डिपो में जाकर पता किया गया तो बताया गया बिना परमिट के बसों का परिचालन संभव नहीं है. उन्होंने प्रमंडलीय आयुक्त से मांग किया कि आरटीओ से अविलंब परमिट निर्गत कराते हुए बस सेवा प्रारंभ करायी जाये. ताकि जनता की यात्रा सुलभ हो सके.
कहते हैं डिपो इंचार्ज
राज्य पथ परिवहन निगम के मुंगेर प्रतिष्ठान अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चार बस डीपो में खड़ी है. इसका परिचालन मुंगेर से बरियारपुर, लखीसराय एवं नवादा के बीच होना है. परमिट के लिए आरटीओ में 28 अप्रैल को ही आवेदन दिया गया. लेकिन अब तक परमिट निर्गत नहीं हो पाया. परमिट निर्गत होते ही सेवा प्रारंभ कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










