मुख्य सरगना है रॉबिन उर्फ रोविन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2016 7:35 AM

विज्ञापन

मुंगेर : एसपी आशीष भारती ने कहा कि गिरोह का मुख्य सरगना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी रविन उर्फ रॉविन राम है. जो मोटर साइकिल चोरी करने में माहिर है. रॉविन अक्सर टोपी पहन कर ही मोटर साइकिल की चोरी करता है. ताकि उसकी पहचान छिपी रहे. लेकिन एक दो जगह से मोटर […]

विज्ञापन

मुंगेर : एसपी आशीष भारती ने कहा कि गिरोह का मुख्य सरगना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी रविन उर्फ रॉविन राम है. जो मोटर साइकिल चोरी करने में माहिर है. रॉविन अक्सर टोपी पहन कर ही मोटर साइकिल की चोरी करता है. ताकि उसकी पहचान छिपी रहे. लेकिन एक दो जगह से मोटर साइकिल चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज मिला.

जब विक्रम तांती को फुटेज दिखाया गया तो उसने कहा कि यह रविन उर्फ रॉविन राम है और यही व्यक्ति मोटर साइकिल चोरी कर लाता है. हमलोग मोटर साइकिल को गिरोह के अन्य सदस्यों को उपलब्ध कराते हैं जो उसे बेचने का काम करता है. उन्होंने बताया कि मोटर साइकिल चोरी कर सूनसान इलाके में छिपा कर रखा जाता है. कुछ दिनों बाद उसे निकाल कर बेचा जाता है.

गिरोह में है कई और सदस्य : एसपी ने बताया कि गिरोह में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहली गांव निवासी अजीत कुमार यादव, रोजा यादव एवं उसका भाई धनजंय यादव, नयारामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी निवासी अप्पू खान शामिल है. विदित हो कि पिछले दिनों मुफस्सिल थाना पुलिस ने धनंजय यादव के घर से दो चोरी के मोटर साइकिल को जब्त किया था. लेकिन अब तक वह फरार चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन