जमीन विवाद में किसान की पिटाई, हालत गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2016 7:25 AM
मुंगेर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के हलिमपुर गांव निवासी किसान फंटुश यादव को उनके ही पड़ोसियों ने जमीनी विवाद में सोमवार को पीट- पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया़ जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया़ चिकित्सक ने किसान की हालत गंभीर बतायी है़ किसान के बयान पर थाने […]
मुंगेर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के हलिमपुर गांव निवासी किसान फंटुश यादव को उनके ही पड़ोसियों ने जमीनी विवाद में सोमवार को पीट- पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया़ जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया़ चिकित्सक ने किसान की हालत गंभीर बतायी है़ किसान के बयान पर थाने में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़ घायल किसान फंटुश यादव ने बताया कि वह अपने भैंस को चरने के लिए खूंटे से खोल रहा था़
तभी उनके पड़ोसी धनसेठ पासवान, कमलदेव पासवान, जितेंद्र पासवान, मुकेश पासवान, गोरेलाल पासवान तथा दीपक पासवान वहां आ धमका तथा उन्हें घर खाली करने को कहा़ जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वे लोग लाठी- डंडे से उन्हें पीटने लगे़ बेहोश होकर जब वह जमीन पर गिड़ गये तो उनलोगों ने उन्हें मरा समझ कर छोड़ दिया़ फंटुश ने बताया कि धनसेठ से उनका काफी पुराना जमीनी मामला चल रहा है़ जिसको लेकर वह पिछले कई दिनों से मारपीट करने की फिराक में था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










