बिजली के खंभे से गिर कर मजदूर की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2016 5:35 AM
विज्ञापन
करंट के झटके से छूटा हाथ, गिरा जमीन पर तारापुर : सोमवार को बिजली के खंभे पर चढ़ने के दौरान गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक झारखंड के बोकारो जिला का रहने वाला चिक्कू महतो है. बताया जाता है कि वंशीपुर गांव में महावीर प्रा लि द्वारा पोल गाड़ने का काम चल […]
विज्ञापन
करंट के झटके से छूटा हाथ, गिरा जमीन पर
तारापुर : सोमवार को बिजली के खंभे पर चढ़ने के दौरान गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक झारखंड के बोकारो जिला का रहने वाला चिक्कू महतो है. बताया जाता है कि वंशीपुर गांव में महावीर प्रा लि द्वारा पोल गाड़ने का काम चल रहा. सोमवार की सुबह शट डाउन लिया गया और मिस्त्री ने पोल के जंफर से दो तार को खोल दिया.
उसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी. कुछ देर बाद मिस्त्री पोल पर काम करने के लिए चढ़ा और उसी जंफर का तार पकड़ कर खीचने लगा, जिसका जंफर नहीं खोला गया था. इसी दौरान करंट लगा और वह पोल से गिर पड़ा. इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए रेफरल अस्तपाल तारापुर लाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस मामले में तारापुर थाने में यूडी केश दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










