एनडीए करेगा आंदोलन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2016 5:33 AM
मुंगेर : एनडीए की ओर से मुंगेर प्रमंडलीय मुख्यालय में विश्वविद्यालय निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता लोजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद तांती ने की. जबकि संचालन भाजपा व्यावसाय मंच के नगर उपाध्यक्ष शशि प्रकाश ने की. वक्ताओं ने कहा कि सीएम […]
मुंगेर : एनडीए की ओर से मुंगेर प्रमंडलीय मुख्यालय में विश्वविद्यालय निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता लोजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद तांती ने की. जबकि संचालन भाजपा व्यावसाय मंच के नगर उपाध्यक्ष शशि प्रकाश ने की.
वक्ताओं ने कहा कि सीएम ने सभी प्रमंडलीय मुख्यालय में विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की. पिछले दिनों पूर्णिया व पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया. लेकिन मुंगेर उसमें शामिल नहीं है. भाजपा नेता प्रणव कुमार ने कहा कि जब तक मुंगेर में विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं होगी तब तक एनडीए कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे. नुक्कड़ सभा को भाजपा नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश, जिला महामंत्री प्राण रंजन विकास, लोजपा के विनय कुमार गुड्डु, दिनेश चौरसिया, रालोसपा के मनोज गुप्ता, भाजपा के कैप्टन श्रीकांत ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










