कांवर की झनकार से गूंजा कांवरिया पथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2016 7:09 AM
असरगंज / संग्रामपुर : कांवर की झनकार, हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयकारे से पूरा कांवरिया पथ गूंजित हो उठा है. बच्चे, बुढे, जवान सभी कांवर लेकर देवघर की ओर बढ़ते चले जा रहे हैं. वहीं छोटे-छोटे बच्चे भी दंड मारते हुए अपनी मंजिल तय कर रहे हैं तो बुजुर्ग भी इससे पीछे नहीं […]
असरगंज / संग्रामपुर : कांवर की झनकार, हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयकारे से पूरा कांवरिया पथ गूंजित हो उठा है. बच्चे, बुढे, जवान सभी कांवर लेकर देवघर की ओर बढ़ते चले जा रहे हैं. वहीं छोटे-छोटे बच्चे भी दंड मारते हुए अपनी मंजिल तय कर रहे हैं तो बुजुर्ग भी इससे पीछे नहीं है. धीरे-धीरे सुलतानगंज से देवघर तक कांवरिया पथ में केशरिया वस्त्रधारियों की भीड़ बढ़ती जा रही है. बोल बम, बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है की गूंज के साथ ही कांवर में लगे घंटी से रून-झून की आवाज मनोहारी छटा प्रस्तुत कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










